फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर चलाता था ISIS से जुड़े संगठन का ट्विटर अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआईएस से जुड़े एक संगठन @shamiwitness नाम का ट्विटर अकाउंट चलाने की बात मेहदी मशरूर विश्वास ने कबूल कर ली है। 24 वर्षीय मेहदी मशरूर बिश्वास पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। बेंगलुरू पुलिस ने मीडिया को बताया कि देश के खिलाफ युद्घ छेड़ने का केस मेहदी मशरूर बिश्वास के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मेहदी एक कॉलेज प्लेसमेंट के जरिए बेंगलुरू की एक कंपनी में नौकरी पाया था। पुलिस ने बताया कि मेहदी इंजीनियर है। कनार्टक के डीजीपी लाला रुकुम ने इस बात का खुलासा किया कि उसने स्वीकार किया है कि वो कई आईएसआईएस का अकांउट चला रहा था।

बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी ने बताया कि वह इस अकाउंट के जरिए आईएसआईएस में लोगों की भर्ती में मदद करता था। मेहदी ने बताया कि दिन में वो ऑफिस में काम करता था और रात में ट्विटर पर ट्वीट करता था। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2012 से वह बेंगलुरू में रह रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

मेहदी का नहीं है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ इससे पहले ऐसा कोई भी आपराधिक मामला शामिल नहीं आया है। कर्नाटक के डीजीपी एल पचाऊ ने 24 वर्षीय युवक महेदी मसरूर विश्वास को हिरासत में लेने की जानकारी दी है।

ब्रिटेन के 'चैनल 4' ने दावा किया है कि बेंगलुरू से एक व्यक्ति सोशल मीडिया के ज़रिए 'इस्लामिक स्टेट' के पक्ष में प्रचार करके उसके लिए भर्ती अभियान चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक संदिग्ध ने आईएस से जुड़ा ट्विटर अकाउंट चलाने की बात स्वीकार कर ली है। डीजीपी पचाऊ ने बताया कि इस ट्विटर अकाउंट को लगभग 17 हजार लोग फॉलो करते हैं, जिसके ज़रिए लोगों को चरमपंथी संगठन से जुड़ने को कहा जाता था।

वहीं मेहदी मशरूर बिश्वास के पिता ने टाइम्स नॉऊ न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि उनके लड़के ने उन्हें बताया था कि उसका अकाउंट हैक कर लिया गया है। आपको बताते चले कि मेहदी मशरूर बिश्वास के पिता एक होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। वह पश्चिम बंगाल में ही रहते हैं जबकि मेहदी मशरूर बिश्वास की मां एक गृहणी है। अभी कुछ दिनों पहले ही वह अपने बेटे के पास ही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें