फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ पार्टी के जवाब में पोर्क मीट बांटने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के एक हिंदू संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि राजनीतिक पार्टियों और संगठनों ने बीफ फेस्टिवल का आयोजन किया तो वह भी पीछे नहीं रहेगा। इसके जवाब में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और इसमें लोगों को पोर्क मीट बांटा जाएगा।
विज्ञापन


इस संगठन का नाम इंदू मक्कल काछी तमिलगम है। इसकी ओर से सोमवार को www.IndiaagainstIslamicstate.com वेबसाइट लांच की गई। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अर्जुन संपत ने बीफ पर बैन की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि जो लोग बीफ खाना चाहते हैं, उन्हें भारत के बाहर चले जाना चाहिए। अर्जुन के साथ इस पोर्टल से राष्ट्रीय हिंदु सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक और हिंदू जन जागृति भी जुड़े हुए हैं। हालांकि दोनों ने बीफ मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस्लामी आतंकियों के खिलाफ

मुतालिक ने कहा कि यह वेबसाइट इस्लामी लोगों नहीं बल्कि इस्लामी आतंकियों के खिलाफ है। इसके जरिए हिंदू विरोधी गतिविधियों को उजागर करने के साथ युवाओं में देशभक्ति को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस बीच बीफ इटर्स वेलफेयर एसोसिएशन नाम की एक संस्था ने तमिलनाडु सरकार से अम्मा कैंटीन में सस्ती दर पर बीफ बिरयानी परोसे जाने की मांग की है।

संस्था ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कहा है कि गाय-बैलों को बूचड़खाना ले जा रही गाड़ियों को रोकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें