हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक पत्रिका में बीफ को शरीर के विकास के लिए जरूरी बताया गया है। पत्रिका में दिए एक आलेख में बताया गया है कि बीफ जानवरों का सबसे बेहतर मांस है, जो शरीर की आयरन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ाता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 'शिक्षा सारथी' नाम की इस पत्रिका के एक मुख्य संरक्षक हैं, जबकि राज्य के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा संरक्षक हैं।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा ने हाल ही में एक कानून पास किया है, जिसके तहत गोहत्या 10 साल की सजा मुकर्रर की गई है। ऐसा कानून पास करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। खट्टर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि मुस्लिम इस मुल्क में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें बीफ खाना छोड़ना होगा।
खट्टर के बयान पर बहुत बवाल हुआ था, जिसके बाद वह पलट गए थे और कहा था कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया।