फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को भी साथ ले जा सकते हैं क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई ने बड़ा फैसला करते हुए नियमों में बदलाव किए हैं। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को विदेशी दौरों पर अपनी गर्लफ्रेंड को भी साथ ले जाने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन


इससे पहले खिलाड़ियों को सिर्फ अपनी परिवार को ही ले जाने की इजाजत थी।

अन‌ुष्का को साथ ले गए कोहली

इस फैसले से पहले ही भारतीय टीम के स्टार ख‌िलाड़ी ‌विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनके साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं। हालांक‌ि अनुष्का शर्मा की एक फ‌िल्म की शूट‌िंग भी इंग्लैंड में ही हो रही है।

इससे पहले व‌िराट और अनुष्का कई बार व‌िदेशी दौरों पर साथ देखे गए थे। हालांक‌ि ऐसा पहली बार हुआ है जब क्रिकेटरों को
अपनी गर्लफ्रेंड को भी साथ ले जाने की इजाजत म‌िली है।
विज्ञापन

फुटबॉल में पहले से ही है इजाजत

क्रिकेट से अलग फुटबॉल में ख‌िलाड़‌ियों को अपनी गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की इजाजत है। हालांक‌ि सभी टीमों ने इसकी इजाजत नहीं दी है। इस इजाजत के साथ कुछ न‌ियम कायदे भी बनाए गए हैं ज‌िनका पालन करने पर ही गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की अनुमति है।

हाल ही में ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्ड कप कप के दौरान कई स्टार फुटबॉल ख‌िलाड़ी अपनी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें