पहली बार गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर मौजूद रहने वाले मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा के लिए एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवॉक्स) की तैनाती की जा सकती है।
राजपथ पर होने वाली परेड के दौरान अवॉक्स आसमान की निगरानी करेगा। इस्राइली तकनीक से लैस अवॉक्स को विमान आईएल-76 पर लगाया गया है, जो गणतंत्र दिवस परेड समारोह के शुरू होने से पहले ही एक घंटा पहले ही उड़ान भर लेगा।
यह विमान तब तक राजधानी पर चक्कर काटता रहेगा, जब तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति परेड स्थल पर मौजूद रहेंगे। अवॉक्स किसी भी मौसम में खतरे के रूप में आने वाली क्रूज मिसाइलों और विमानों का आसमान में तकरीबन 400 किलोमीटर ऊपर ही पता लगाने में सक्षम है।