फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजा-भतीजा पार्टनर, रेल मंत्री को पता नहीं

Mon, 06 May 2013 12:17 AM IST
राजेश ढल्ल/चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत कांड में भांजे विजय सिंगला की गिरफ्तारी के बाद रेल मंत्री पवन बंसल बार-बार सफाई दे रहे हैं कि उनके परिवार के सिंगला के साथ कोई कारोबारी रिश्ते नहीं हैं, जबकि सेक्टर 28 स्थित रेल मंत्री के घर में ही आरोपी विजय सिंगला के पार्टनर रहते हैं।
विज्ञापन


दरअसल पवन बंसल के भतीजे विक्रम बंसल जो उनके साथ ही घर में रहते हैं, वे विजय सिंगला की जेटीएल इंफ्रा में डायरेक्टर हैं। इस कंपनी की डायरेक्टर लिस्ट में विक्रम बंसल के घर का जो पता दिया गया है, वह है कोठी नंबर 64, सेक्टर-28 ए यानी रेल मंत्री का निवास।

इतना ही नहीं, भतीजे विक्रम और राजेश (पवन बंसल के बड़े भाई के पुत्र) रेल मंत्री के बेटे अमित बंसल की बंसी-रौनक एनर्जी ग्रुप में भी डायरेक्टर हैं।

इस कंपनी के प्रोफाइल में भी इन तीनों ने रेलमंत्री के सेक्टर 28 ए स्थित निवास का ही पता दिया गया है। पवन बंसल के दावे के विपरीत सारे कारोबारी रिश्ते सेक्टर 28 में एक ही छत के नीचे मौजूद हैं। इन रिश्तों को कंपनी के ऑनलाइन दस्तावेजों में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


मां-बेटे और थियोन
थियोन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में पवन बंसल की पत्नी मधु बंसल की 44 लाख की भागीदारी बताई जाती है। इस कंपनी में बंसल के बड़े बेटे अमित बंसल एमडी हैं और छोटे बेटे मनीष बंसल डायरेक्टर हैं। चंडीगढ़ के एक बड़े व्यापारी बाल कृष्ण बंसल इस कंपनी के चेयरमैन हैं।

सीबीआई की भी नजर कंपनियों पर
सीबीआई भी आरोपी विजय सिंगला और जिस-जिस कंपनी में वह निदेशक पद पर तैनात हैं, उन कंपनियों के सभी दस्तावेज खंगाल रही हैं। इनके पूरे कारोबार और लेनदेन का रिकार्ड जुटाया जा रहा है।

जब से पवन बंसल रेल मंत्री बने हैं, तब से उनकी और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति बढ़ती जा रही है। सीबीआई और आयकर विभाग को इनकी भी जांच करनी चाहिए। बंसल ने शहरवासियों को धोखा दिया है। उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।
विज्ञापन

- हरमोहन धवन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें