फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपटा लीजिए जरूरी काम, 10 फरवरी से बैंकों की हड़ताल

Thu, 06 Feb 2014 10:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन बढ़ाने की बातचीत नाकाम रहने के बाद सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिनों की हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के संयोजक एम वी मुरली ने बताया कि वेतन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त के सामने बैंक कर्मचारी यूनियनों और इंडियन बैंक एसोसिएशन की बातचीत नाकाम हो गई। इसके बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल का फैसला किया।

इंडियन बैंक एसोसिएशन सार्वजनिक बैंकों के प्रबंधन की नुमाइंदगी करता है। वेतन बढ़ाने के फैसले पर दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। इसके बाद कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने 10 फरवरी से दो दिनों की देशव्यापी ह़ड़ताल करने का फैसला किया।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन के महासचिव अश्विनी राणा ने कहा कि बैंक प्रबंधन की ओर से प्रस्तावित बढ़ोतरी महंगाई में लगातार इजाफे की तुलना में नाकाफी थी। नतीजतन कर्मचारी यूनियन को हड़ताल पर उतरने का फैसला करना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वेतन बढ़ाने के सवाल पर कर्मचारियों और बैंक प्रबंधन के बीच पिछले साल 14 दिसंबर की वार्ता टूट गई थी। इसके बाद 18 दिसंबर को कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की थी। हड़ताल का प्रतिनिधित्व यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स यानी यूएफबीयू ने किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें