फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरित होगा बाल ठाकरे का समाधिस्थल: उद्धव

Thu, 13 Dec 2012 08:01 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के दबाव का सामना कर रही शिवसेना ने संकेत दिए हैं कि वह बाल ठाकरे का समाधिस्थल शिवाजी पार्क के करीब ही स्थानांतरित कर सकती है। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में कहा कि शिवसैनिक अपने हाथों से समाधिस्थल को थोड़ा सा स्थानांतरित करेंगे। उन्होंने कहा कि समाधिस्थल पर शिवसैनिकों का रुख हमेशा संयमभरा रहा है।
विज्ञापन


मुंबई के शिवाजी पार्क से ढांचा थोड़ा सा स्थानांतरित करने की उद्धव की घोषणा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की पुरानी घोषणा के बिल्कुल उलट है, क्योंकि उनका कहना था कि शिवसैनिक वर्तमान ढांचे से थोड़ा भी पीछे नहीं हटेंगे। उद्धव का बयान ऐसे समय आया है जब बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने मौजूदा ढांचे को लेकर पार्टी को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें