फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहलका ने बाल ठाकरे को बताया आतंकवादी, मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहलका पत्रिका के कवर पेज पर छपी एक तस्वीर में दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के अपमान को लेकर महाराष्ट्र में बवाल मच गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इसपर विरोध जताते हुए पत्रिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दरअसल तहलका का ताजा अंक मुंबई हमलों के दोषी याकूब मेमन की फांसी पर आधारित है। पत्रिका के इस अंक में एक तस्वीर लगी है, जिसमें याकूब मेमन के साथ बाल ठाकरे को दिखाया गया है और इसे शीर्षक दिया गया है, 'क्या आतंकवाद को लेकर हमारा नजरिया दोहरा है।'

मनसे का आरोप है कि इस लेख के जरिए पत्रिका ने बाल ठाकरे की छवि को एक आतंकवादी के साथ जोड़कर दिखाया है। मामले को लेकर मनसे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'तहलका पत्रिका पर लगे प्रतिबंध'

तहलका के हिंदी अंक में जहां बाल ठाकरे की तस्वीर को याकूब मेमन के साथ दिखाया गया है, वहीं पत्रिका के अंग्रेजी अंक में बाल ठाकरे को मेमन के अलावा खालिस्तानी आतंकी भिंडरेवाला और दाऊद इब्राहिम के साथ दिखाया गया है।

मनसे कार्यकर्ता बाला नंदगांवकर ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, 'तहलका पत्रिका पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इस पत्रिका ने दो संस्कृतियों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की है। पत्रिका के संपादक मैथ्यू सैमुएल को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र के डीसीपी महेश पाटिल ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत की जानकारी मिली है। इस संबंध में जो भी जरूरी कदम होंगे, उठाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें