मदुराई में एक अजीब हादसा पेश आया। जब एक सात माह का मासूम चलती बस में अपने माता-पिता के हाथ से छूट कर सड़क पर गिर गया। उसके माता-पिता को इसका पता भी नहीं चला।
बताया जा रहा है कि भीड़ की वजह से मासूम के माता-पिता बस के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई और उनकी हाथ से छिटक कर बच्चा सड़क पर गिर गया।
परिजनों को इसका पता ही नहीं चला और वो अपने गंतव्य पर पहुंच गए। हालांकि बच्चे के भाग्य ने साथ दिया और पीछे से आ रहे एक वैन के ड्राइवर ने उसे उठा लिया और पुलिस के पास पहुंचाया। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।