फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने दिया केजरीवाल को नैतिक समर्थन

Sun, 14 Oct 2012 11:01 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी पोल खोल अभियान और मौजूदा आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया है।
विज्ञापन

मीडिया से उन्होंने कहा कि देश हित में जो भी आगे आएगा, हिंदुस्तान को बचाने के लिए जो भी मुहिम चलेगी, उसे हमारा नैतिक समर्थन रहेगा। निरीह लोगों और अशक्तों का पैसा तक खा लिया गया।

आरोपी अगर यहां किसी तरह बच भी गए तो ऊपर वाले की अदालत नहीं छोड़ेगी। 30 अक्तूबर से गुजरात के आलमपुर गांव से उनकी जन जागरण यात्रा शुरू होगी। इसके बाद प्रदेश के चारों दिशाओं में कांग्रेस विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू करेगी खुर्शीद ट्रस्ट मामले की जांच
उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट के मामले की जांच राज्य पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दी है। यह जानकारी शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी। यादव ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारियों के हस्ताक्षर सही हैं या गलत इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती मायावती सरकार के कार्यकाल का यह मामला है। उस समय कुछ अधिकारियों ने दबाव में काम किया था। इस सारे मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें