फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया आजम की भैंस चुराने वाला छुन्नन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां की भैंस चुराने के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा छुन्नन रविवार को मूंढापांडे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


छुन्नन ने मंत्री की भैंसें चोरी करने के साथ ही लूट, चोरी और डकैती की छह अन्य वारदात कबूल की हैं। मंत्री की भैंस चुराने के मामले में छुन्नन रामपुर के थाना शहर कोतवाली से वांटेड चल रहा था। हाईप्रोफाइल मामला होने के बाद भी पुलिस को उसकी गिरफ्तारी में डेढ़ साल लग गया।

31 जनवरी 2014 को रामपुर में पसियापुरा स्थित डेयरी फार्म से नगर विकास मंत्री आजम खां की सात भैंसें चोरी हो गई थीं। महज चौबीस घंटे बाद एक फरवरी की रात को पुलिस ने भैंसें बरामद कर ली थीं।
विज्ञापन

...और जब चहक उठी यूपी पुलिस

दो फरवरी को एसपी रामपुर ने चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। 23 मई 2014 को इटावा पुलिस ने आजम खां की भैंस चोरी करने वाले को गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलिस इस मामले में कई लोगों को जेल भेज चुकी है।

भैंस चोरी की इसी घटना में छुन्नन पुत्र मुन्नन निवासी खाईखेड़ा थाना मूंढापांडे भी वांटेड था। रविवार रात मूंढापांडे पुलिस ने छुन्नन को उसके दो साथियों बाबू उर्फ आलम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी खाईखेड़ा और मुजम्मिल पुत्र भूरा निवासी मंसूरपुर थाना पाकबड़ा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गैंग के दो साथी शाबू पुत्र दूल्हा निवासी खाईखेड़ा और दिलशाद निवासी डींगरपुर फरार हो गए। छुन्नन ने जब पुलिस पूछताछ में मंत्री की भैंस चोरी करने की बात कबूली तो पुलिस चहक उठी।
विज्ञापन

गैंग ने कबूल कीं ये घटनाएं

छुन्नन ने मंत्री की भैंसें चोरी करने के साथ ही लूट, चोरी और डकैती की छह अन्य वारदात कबूल की हैं।

22/23 मई 2015 - मूंढापांडे के गांव खाईखेड़ा में हुई डकैती की घटना।
छह जून 2015 - छजलैट क्षेत्र में अगवानपुर बाईपास पर हुई डंपर लूट।
18 मई 2015 - कटघर थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुर में बैल चोरी की घटना।
16 मई 2015 - मूंढापांडे थाने के गांव सिरसखेड़ा में एक घर में हुई चोरी।
14 जून 2015 - मूंढापांडे के गांव मुड़िया भायपुर में दो बैल व एक भैंस की चोरी।
19 जून 2015 - मूंढापांडे के गांव आंवला घाट में दो बैलों की चोरी की घटना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें