फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा परमिट चाहिए तो मराठी आना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में ऑटो रिक्शा चालकों को परमिट देने में मराठी भाषा ज्ञान को अनिवार्य करने की बात कही है। शिवसेना के नेता एवं परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने कहा कि मुंबई में आटो रिक्शा चलाना है, तो मराठी बोलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक नवंबर से केवल मराठी बोलने वालों को ही परमिट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इशारा साफ है कि राज्य सरकार ने मुंबई में रहने वाले दूसरे प्रांतों के ऑटो चालकों का रोजगार छीनने का पूरा बंदोबस्त कर लिया है।

मुंबई और ठाणे में आधे से ज्यादा रिक्शा चालक उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके से हैं, जिन्हें मराठी भाषा की शर्त के चलते मुंबई में आटो रिक्शा का परमिट नहीं मिल पाएगा और उनका रोजगार प्रभावित होगा। दिवाकर रावते शिवसेना के नेता हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सिर्फ मराठी बोलने वाले को ही मिलेगा आटो रिक्शा परमिट

शिवसेना का जन्म ही भूमि पुत्र बनाम परप्रांतीय की बुनियाद पर हुआ है। शिवसेना की यह धारणा पहले से ही है कि महाराष्ट्र में रहने वालों को मराठी का ज्ञान होना चाहिए।

रावते ने कहा कि आटो रिक्शा के नए परमिट के लिए भूमि पुत्रों को ही प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परमिट के लिए सती से दस्तावेजों की जांच होगी। मुंबई के निवासियों को प्रमुखता दी जाएगी। ऑटो वालों को शिक्षा, राशनकार्ड, चरित्र आदि का प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें