द्रविड मुनेत्र कझगम (डीएमके) के नेता एमके स्टालिन ने अपनी कोयंबटूर यात्रा के दौरान जिस ऑटोड्राइवर को सेल्फी लेने की कोशिश करते हुए थप्पड़ मारा था आखिरकार उसे सेल्फी लेने का मौका मिल गया।
ऑटोड्राइवर दिलीप कुमार डीएमके का लंबे समय से कार्यकर्ता रहा है, जिसे स्टालिन की ओर से मिलने का समय मिला, जिस दौरान उसने सेल्फी क्लिक की।
निलगिर जिले में गुदलौर के रहने वाले दिलीप ने बताया कि वो कोयंबटूर गया और उसने स्टालिन के साथ 4 सेल्फी क्लिक की।