फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस MLA के घर तोडफोड़, आप पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में सुल्तानपुरी के कांग्रेसी विधायक जयकिशन के घर पर पथराव हुआ है और विधायक ने इसके पीछे आम आदमी पार्टी के समर्थकों का हाथ होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

 
यह घटना कल रात की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयकिशन के घर में तोडफोड के अलावा उनकी कार के शीशे भी तोड दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों ने विधायक के घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। घर के बाहर खडी कार को भी क्षति पहुंचाई गई।
Trending Videos

'मनीष श‌िशौद‌िया ने मुझे धमकी दी'

जयकिशन ने इस संबंध में पुल‌िस में श‌िकायत देकर मामला दर्ज करा दिया है। कांग्रेस विधायक का आरोप है कि इस घटना में आप के समर्थकों का हाथ हो सकता है।

उन्होंने कहा कि आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने मुझे धमकी भी दी थी। उन्होंने आशंका जताई कि यह हमला उसी धमकी की वजह से हुआ है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्ट‌िंग आपरेशन के श‌िकार बने थे जयक‌िशन

कांग्रेस के ज‌िस व‌िधायक ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं वह एक न्यूज चैनल के स्ट‌िंग के श‌िकार बने थे। उस स्ट‌िंग के दौरान जयक‌िशन ने अरव‌िंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं के ख‌िलाफ जमकर अपशब्दों का इस्तेमाल क‌िया था।

स्ट‌िंग के दौरान जयक‌िशन ने केजरीवाल को बंदर और राजनी‌त‌ि की समझ न रखने वाला इंसान कहा था। इस स्ट‌िंग के बाद कांग्रेस और उनकी जमकर आलोचना हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें