फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पुलिस टीम पर लोगों का हमला, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित फकीरपुरा में कुकर्म के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पब्लिक ने हमला बोल दिया। पुलिस वालों ने आरोपियों को ले जाने की कोशिश तो लोग हंगामा करने लगे और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


हमले की सूचना मिलने पर एएसपी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने फकीरपुरा कालोनी में अभियान चलाकर शराब की भट्टियां तुड़वा दीं। पुलिस की इस कार्रवाई से कालोनी में सन्नाटा पसरा गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मोगली और मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
फकीरपुरा निवासी एक युवक ने सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत की थी कि उसे मोहित और मोगली नाम के युवक कांशीराम नगर बाईपास पर ले गए थे। यहां नशा देकर दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया था। सोमवार दोपहर फकीरपुरा चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, दरोगा राजपाल, सिपाही वीरेंद्र यादव और अरुण कुमार फकीरपुरा में मोहित और मोगली के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को ले जाने पर भड़के लोग, हंगामा

पुलिस ने मोगली और मोहित को पकड़ा और साथ लेकर चल दी। इस पर महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की। लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच मोहित पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही एएसपी सुजाता सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचीं और आसपास के थानों का फोर्स कॉल करके कालोनी में जबरदस्त अभियान चलाया। एएसपी ने कालोनी में बनी शराब की तमाम भट्ठियां तुड़वा दीं। पुलिस ने कालोनी से हरियाणा मार्का शराब भी बरामद की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।

पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम पर इस तरह के हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सुजाता सिंह, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें