फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर लगने से मंत्री किरण चौधरी घायल, अस्पताल में

Thu, 20 Mar 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल के गांव कोरियावास में एक चुनावी सभा के दौरान बुधवार रात पौने आठ बजे जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


एक पत्थर मंत्री की छाती में लगने से वह घायल होकर बेहोश हो गईं। उनके समर्थकों और काफिले के साथ चल रहे लोगों ने उनको सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

बुधवार को जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के पक्ष में नांगल चौधरी क्षेत्र में सभा कर रही थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

चल रहा है इलाज

करीब पौने आठ बजे वे जब गांव कोरियावास में पहुंची और सभा को संबोधित कर रही थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने किरण चौधरी पर पत्थर फेंके।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किरण चौधरी पर करीब चार से पांच पत्थर फेंके गए हैं। इनमें से एक बड़ा पत्थर उनकी छाती पर लगा। पत्थर लगते ही वे वहां पर गिर गईं। उनके काफिले के साथ चल रहे लोगों व उनके समर्थकों ने उनको उठाया तथा यहां के सामान्य अस्पताल में ले आए। जहां पर आपातकालीन विभाग में उनको भर्ती किया गया। किरण चौधरी को पत्थर मारने का समाचार मिलते ही उनके कई समर्थक अस्पताल में पहुंचे।

अस्पताल में एसपी जगत सिंह हुड्डा भी पुलिस बल सहित अस्पताल पहुंचे। अंधेरा होने के कारण फिलहाल पत्थर मारने वालों के बारे में पता नहीं चल पाया है। समाचार लिखे तक उनका अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें