फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के उम्मीदवार पर हमला, मिली धमकी

Sat, 26 Oct 2013 05:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार पर हमला किया गया है। आरोप है कि चुनाव में खड़े होने के कारण उन पर ये हमला हुआ है।
विज्ञापन


उत्तरपूर्वी दिल्ली में घोंडा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदार एल एन शर्मा और उनके भाई चक्रेश की बृहस्पतिवार रात दो लोगों ने डंडे से पिटाई की।

शर्मा का कहना है कि हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, गालियां दीं और चुनाव न लड़ने की धमकियां भी देकर गए। शर्मा और चक्रेश को काफी चोटें आई हैं। उन्होंने जाफराबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना रात करीब 8.30 बजे की है जब शर्मा घोंडा गांव के अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। उनके घर के एक हिस्से में 'आप' पार्टी का कार्यालय भी है। शर्मा फोन पर बात कर रहे थे कि तभी पीछे से दो लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


शर्मा बताते हैं कि हमलावरों में से एक नशे में था और दूसरे के पास लकड़ी का डंडा था। पहले उन्होंने शर्मा को पीटा और फिर कहा कि वो नजर रखेंगे कि शर्मा 'आप' पार्टी से चुनाव न लड़ें। जब उनके भाई और अन्य लोग मदद करने आए तो भाई को भी पीटा गया।
विज्ञापन


इससे पहले आम आदमी पार्टी की सीमापुरी इलाके से उम्मीदवार संतोष कोली की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पार्टी का कहना था कि संतोष कोली पर चुनाव लड़ने के चलते हमला कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें