बाढ़ प्रभावित जम्मू एवं कश्मीर में एक लाख 10 हजार से अधिक लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, वहीं अब भी लाखों लोग अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं।
सेना और एनडीआरएफ की टीमें चौबीसों घंटे राहत अभियान चला रही हैं। बीते 24 घंटों में लगभग 10 हजार लोगों को श्रीनगर में बचाया गया है। इनमें 25 अमेरिकी नागरिक भी हैं।
उधर, श्रीनगर में एनडीआरएफ की टीम के दो सदस्यों पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। राहत और बचाव ऑपरेशन से नाराज कुछ स्थानीय लोगों ने दो जवानों पर हमला कर दिया। इनमें एक जवान की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है।