फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग करने पर जवान ने ट्रेन चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलांचल एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करने पर आरपीएफ के सिपाही ने सहायक ट्रेन चालक की पिटाई कर दी। इस पर ट्रेन चालकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरपीएफ थाने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


जिसके बाद आला अधिकारियों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत किया। आरोपी आरपीएफ जवान को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे के टुंडला स्टेशन पर नीलांचल एक्सपेस में सवार असिस्टेंट ट्रेन चालक ललित कुमार ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया था। जब वह स्टेशन पर उतरने लगे तो ट्रेन में सवार आरपीएफ जवान दीपक ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

मारपीट करने वाले आरोपी जवान को किया गया निलंबित

चेन पुलिंग करने को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई जिसके बाद जवान दीपक ने ललित कुमार की पिटाई कर दी। ललित ने इसकी सूचना अपने साथी रेल कर्मियों को दी। इस पर काफी संख्या में ट्रेन चालक आरपीएफ स्टेशन पहुंच गए और हंगमा शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना पर मंडल यातायात प्रबंधक डा. शिवम शर्मा भी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रेन चालकों को समझाबुझाकर शांत कराया। मामले में डब्‍ल्यू एमएफआई राकेश ग्रोवर, सीनियर क्रू नियंत्रक देवकी नंदन और आरएपीएफ के उप निरीक्षक रविन्द्र कौशिक की तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।

जो जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगी। वहीं मामले में रेल कर्मचारियों के विरोध के बाद सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ की रिजर्व कंपनी में तैनात मारपीट करने वाले जवान दीपक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें