फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को आया पत्र, रोकें खजाने की खोज

Wed, 23 Oct 2013 10:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में खजाने की खोज के साथ ही चोरों की नजर अब आसापास के अन्य ऐतिसाहिक स्थलों पर भी पड़ गई है।
विज्ञापन


खजाना मिलने की उम्मीद में डौंडिया खेड़ा के आसपास के इलाकों में मौजूद ऐतिसाहिक और धार्मिक स्थलों में भी अवैध तरीके से खुदाई होने लगी है।

एचटी के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इस अवैध खुदाई से होने वाले नुकसान से ऐतिसाहिक और धार्मिक स्थलों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भी लिखा है।

साधु शोभन सरकार के सपने के बाद डौंडिया खेड़ा में 18 अक्तूबर से राजा राम बक्स किले में सोना गड़ा होने की संभावना में खुदाई की जा रही है। तब से आसपास की ऐतिसाहिक और धार्मिक इमारतों में खुदाई की कई घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


कहां-कहां हुई खुदाई
हाल ही में बहराइच में छारदा किले के आंगन में अनजान लोगों ने सोने की खोज में खुदाई की थी। भीतरगांव तहसील के उदयपुर गांव में स्थित छठी शताब्दी के एक मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई है।

इसके अलावा फतेहपुर जिले आदमपुर गांव में पुलिस की तैनाती के बावजूद एक हफ्ते तक खुदाई की गई। यहां शिव मंदिर और चबूतरे को खोदा गया। यहीं पर ही कुछ लोगों ने गरिमा गांव में ऐतिसाहिक महत्व के एक कुंए की दिवार के आसपास भी खुदाई कर दी।

महोबा जिले में तो स्थानीय लोगों ने चरखारी किले के पास खुदाई करने वाले लोगों को पीछा भी किया था।

घटनाएं बढ़ सकती हैं
ऐसे में इन इमरातों का रखरखाव करने वाली एएसआई ने ऐतिसाहिक स्थलों को नुकसान पहुंचने की चिंता जताई है। एएसआई के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को इन इमारतों को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


कानपुर क्राइस्ट चर्च कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रमुख का कहना है कि इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती है। चिंताग्रस्त स्थिति इसलिए भी है क्योंकि ग्रामीण इलाकों में लोग तांत्रिकों और बाबाओं पर बहुत भरोसा करते हैं। लोग अपना घर तक गिरा देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें