जेल में बंद आसाराम द्वारा गवाहों को प्रभावित करने के लिए गुर्गों के मार्फत मोबाइल फोन से वार्ता करने के संबंधी प्रमाण के तौर पर बिटिया के पिता से मिले आडियो टेप को शाहजहांपुर पुलिस ने अपनी विवेचना में शामिल कर लिया है।
इस टेप की फॉरेंसिक जांच होगी, लेकिन एसपी बबलू कुमार ने मंगलवार यह स्पष्ट नहीं किया कि इस जांच के लिए टेप कब और कहां भेजी जा रहा है।
बता दें कि आसाराम प्रकरण में पीड़िता के पिता ने कृपाल और जेल में बंद आसाराम के बीच हुई बाचतीच का टेप गत रविवार को पुलिस को सौंपा था।