आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार विवाद की वजह एक वृद्ध श्रद्धालु को लात मारना है। श्रद्धालु ने बापू का आशीर्वाद पाने के लिए चरण स्पर्श किया था, मगर बापू ने उसे आशीर्वाद देने की बजाय लात मार दी।
मध्यप्रदेश के विदिशा में आसाराम बापू सत्संग में हिस्सा लेने आए थे। प्रवचन के बाद बापू भक्तों के बीच थे, तभी बुजुर्ग अमन सिंह दांगी ने चरण स्पर्श करने की कोशिश की, लेकिन बापू ने दांगी को आशीर्वाद देने की बजाय लात मार कर दूर कर दिया।
75 साल के अमान सिंह दांगी के अनुसार 'सभा खत्म होने के बाद जब मैं बापू के पैर छूने की कोशिश करने लगा तो उन्होंने मेरे सिर पर लात मार दी। मुझे बहुत दुख हुआ। मुझे आत्मग्लानी हुई और रात को नींद भी नहीं आई। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि बापू ने ऐसा क्यों किया, जबकि वह कई वर्षों से बापू के भक्त हैं।
यही नहीं इसी कार्यक्रम में भक्तों को संबोधित करते हुए आसाराम ने यमदूत के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया।