फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम को गिरफ्तार करने भोपाल जाएगी जोधपुर पुलिस

Fri, 30 Aug 2013 09:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के रेप के मामले में आरोपी आसाराम बापू की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। जोधपुर पुलिस उनसे पूछताछ करने भोपाल जाएगी। वे अपने निर्दोष होने का सबूत नहीं दे पाए तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


जोधपुर एसपी अजय पाल लांबा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि, समन की अवधि पूरी होने से पहले जोधपुर पुलिस की एक टीम भोपाल जाएगी। मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी।

जोधपुर एसपी के मुताबिक, आसाराम को गिरफ्तारी से पहले आसाराम को खुद को बेकसूर साबित करने के लिए समय दिया जाएगा। अगर आसाराम सबूत पेश नहीं कर पाते हैं तो उनकी गिरफ्तारी संभव है। आसाराम को समय उनकी ज्यादा उम्र को देखते हुए दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए आसाराम बापू ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की और थोड़ी देर बाद ही वापस ले ली। बापू ने याचिका में कहा था कि वे अपने समधी की अंत्येष्टि में व्यस्त हैं, इसलिए जोधपुर नहीं जा सकते।

जोधपुर पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है, जिसकी मियाद आज खत्म हो रही है। यदि वे आज जोधपुर पुलिस के समक्ष पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने गुजरात उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने खारिज होने के डर से अर्जी वापस ले ली।

आसाराम अपने समधी देव कृष्णानी की अंत्येष्टि में व्यस्त हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण वे 30 अगस्त तक जोधपुर पुलिस के सामने पेश नहीं हो सकते।

इस मामले के अन्य नामजद आरोपी आसाराम के प्रमुख सेवक शिवा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की हॉस्टल वार्डन शिल्पी व इस हॉस्टल के अटेंडेंट केशव ने जोधपुर पुलिस से फैक्स के जरिए हाजिरी माफी मांगी है।
विज्ञापन


हालांकि तीनों आरोपियों से छिंदवाड़ा पहुंचकर पुलिस टीम पूछताछ कर चुकी है। उनके बयान भी दर्ज हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें