फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता को आसाराम ने कहा चालाक, बेटे ने बताया पागल

Wed, 28 Aug 2013 04:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोपों में घिरे आसाराम बापू के बेटे ने लड़की के बारे में बयान दिया है। नारायण साईं ने प्रवचन के दौरान कहा कि आरोप लगाने वाली लड़की पागल है।
विज्ञापन


आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं ने प्रवचन के दौरान कहा कि बापू पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की मानसिक रूप से बीमार है। आगे साईं ने कहा कि जब वो छिंदवाड़ा गुरुकुल में पढ़ती थी तब भी उसकी मानसिक हालत खराब थी।

वो छिंदवाड़ा में पढ़ाई के दौरान घंटो नहाती थी। गुरुकुल में भी वो प्रार्थना के समय लेट आया करती थी, जब उसके माता-पिता से इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने बताया कि ये दिमागी रूप से बीमार है।
विज्ञापन


इसलिए लड़की मां-बाप आए और लड़की के दिमागी इलाज के लिए छिंदवाड़ा से बापू से मिलने के लिए उसे अपने साथ जोधपुर ले आए। वहीं कल मीडिया के सामने आए आसाराम बापू ने आरोपी लगाने वाली लड़की को चालाक बताया था।

इससे पहले बापू पर गंभीर आरोप लगाते हुए रायपुर की भी एक लड़की सामने आई है, उसका आरोप है कि आसाराम हमेशा से ही कम उम्र की लड़कियों के साथ कुकृत्य करते आए हैं। वह खुद इस तरह की घटना का शिकार हो चुकी है।

उसने बताया कि वो भी वह खुद इस तरह की घटना का शिकार हो चुकी है। उसने बताया कि इस घटना के बाद उसकी भी करीब 9 साल पुरानी वो घटना ताजा हो गई।

लड़की ने कहा, 'ये सन 2004 की बात है, जब वो हमारे शहर में प्रवचन देने आए थे। मैं उस समय दसवीं कक्षा में थी। आसाराम आशीर्वाद देने के बहाने लडकियों के निजी अंगों से छेड़छाड़ करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें