फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से केजरीवाल का होगा नया पता

Sat, 01 Feb 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कौशांबी के गिरनार अपार्टमेंट स्थित आवास पर शनिवार आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री का ज्यादातर सामान दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिफ्ट हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मुख्यमंत्री के परिवार समेत कौशांबी छोड़ने के बाद गाजियाबाद पुलिस भी गिरनार अपार्टमेंट से सुरक्षा हटा लेगी।

15 साल से रह रहे थे

अरविंद केजरीवाल और उनकी आईआरएस पत्नी सुनीता करीब 15 साल से गिरनार अपार्टमेंट में रह रहे हैं। उनके साथ माता-पिता और दो बच्चे भी हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार उनके दिल्ली शिफ्ट होने के कयास लगाए जा रहे थे।

सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पत्र के बाद सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। शुक्रवार को उनका सामान दिल्ली चला गया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में मायूसी

पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को वे परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो जाएंगे।

इसके बाद जेड श्रेणी की सुरक्षा हटा ली जाएगी।

उधर, मुख्यमंत्री के शिफ्ट होने से कौशांबी कार्यालय के पार्टी पदाधिकारी खुश नहीं हैं।

हालांकि उन्होंने इसे सभी के हित का निर्णय बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें