फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20,000 रुपए में केजरीवाल के साथ डिनर!

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में पैर पसारने की कोशिश कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने फंड जुटाने के लिए एक नई स्कीम तैयार की है। स्कीम के मुताबिक सप्ताहांत में दो दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान केजरीवाल रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन


मतलब बंगलूरू में केजरीवाल रात्रिभोज के जरिए चंदा जुटाएंगे। आप के इस आयोजन में पूर्व इंफोसिस बोर्ड सदस्य और बंगलूरू सेंट्रल से पार्टी के संभावित उम्मीदवार वी बालकृष्णन सह समन्वयक हैं।

बालकृष्णन कंपनी छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। कर्नाटक में आप ने सभी 28 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

15 तारीख को करेंगे रोड शो

कर्नाटक में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है लेकिन जद-एस गौड़ा पट्टी में दोनों दलों को कड़ी टक्कर देगी। आप की कर्नाटक इकाई के मीडिया समन्वयक रोहित रंजन ने बताया कि चंदा जुटाने के इरादे से 15 मार्च को शहर में रात्रि भोज देने की योजना है।

बालकृष्णन अपने तरह के इस अनोखे आयोजन का समन्वय कर रहे हैं। रंजन ने बताया रात्रि भोज में कारपोरेट से लेकर फिल्म जगत तक के लोग आएंगे। इस रात्रि भोज में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 20000 रुपये की तय दर संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर रंजन ने बताया कि आयोजन के तौर तरीकों पर काम किया जा रहा है और इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

केजरीवाल यहां और आसपास के इलाकों में 15 तारीख से रोड शो करेंगे तथा 16 मार्च को उनकी रैली होगी। आप को चंदा देने वाले शीर्ष चार राज्यों में एक कर्नाटक भी है। पार्टी के आंकड़ों के अनुसार आप को कर्नाटक से 76.68 लाख रुपये मिले हैं। इससे पहले दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र का नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें