फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसी का नाम इस्तेमाल नहीं करेंगे केजरीवाल

Sun, 11 Nov 2012 10:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना हजारे द्वारा इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के नाम का इस्तेमाल अपनी नई टीम के लिए करने की इच्छा जताने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 26 नवंबर से इस नाम का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने रविवार को यहां कहा कि 26 नवंबर को उनकी राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान होने के बाद वह आईएसी के नाम का इस्तेमाल बंद कर देंगे। अन्ना ने शनिवार को ही आईएसी का नाम अपनी नई टीम के लिए इस्तेमाल करने की इच्छा जाहिर की थी।

केजरीवाल ने कहा कि अन्ना के लिए मेरे दिल में बहुत आदर है। 26 नवंबर को पार्टी के नाम की घोषणा करने के बाद हम आईएसी के नाम का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इससे पहले अरविंद ने कहा कि अन्ना मेरे गुरु हैं और मैं उनसे रोज बात करता हूं। अगर उन्होंने मुझसे आईएसी के नाम का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है तो मैं नहीं करूंगा।
विज्ञापन


वहीं नई टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा कि आईएसी का नाम अन्ना के साथ रहेगा। हम आईएसी के नाम पर ही दान मांगेंगे। किरण के अनुसार केजरीवाल की संस्था पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन (पीसीआरएफ) है। अन्ना ने यहां बताया कि टीम के बैंक अकाउंट बेदी, सुनीता गोदारा और ले. कर्नल ब्रिजेंदर कोखर और नई समन्वय समिति के सभी सदस्यों के नाम पर होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें