फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल मेरे समर्थन का सपना देख रहे हैं: अन्ना

Tue, 11 Dec 2012 07:53 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी को समर्थन न देने की घोषणा कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि इस पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल फिर से उनका समर्थन पाने का सपना न पालें।
विज्ञापन


केजरीवाल को समर्थन के बारे में रुख में बदलाव पर अन्ना हजारे ने कहा कि यदि वह इसका कारण बताएंगे तो इससे और दिक्कत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह इसके कारण का खुलासा कर देंगे।

केजरीवाल की ओर से राजनीतिक पार्टी बनाए जाने पर अन्ना ने कहा था कि वह केजरीवाल और उनकी पार्टी के ईमानदार उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हाल ही में अपने रुख को बदलते हुए अन्ना ने कहा कि केजरीवाल सत्ता के लालच में फंस गए हैं। वह उनका समर्थन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि केजरीवाल ने कहा हैं कि जब अन्ना को पता चलेगा कि मैं सही रास्ते पर हूं तो वह फिर से समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि अभी मैं यह कह सकता हूं कि केजरीवाल सपना देख रहे हैं। अन्ना हजारे ने जोर देकर कहा कि उनकी राजनीति में आने की कभी इच्छा नहीं रही। यदि ऐसा होता तो वह काफी पहले राजनीति में आ चुके होते।

अन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से भी आम आदमी पार्टी या उसके नेता का समर्थन करने को नहीं कहा।
सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि वह राज्यसभा में लाए गए लोकपाल विधेयक का अध्ययन कर रहे हैं और यदि संसद में मजबूत लोकपाल विधेयक पारित नहीं हुआ तो वह काफी पहले आम चुनाव से पहले फिर से आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अगले वर्ष 30 जनवरी से इस बारे में जन जागरण अभियान पर निकलेंगे। अन्ना ने कहा कि उनके नए कार्यालय का उद्घाटन 12 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें