अरविंद केजरीवाल जल्द ही एफडीआई पर बड़ा खुलासा करेंगे। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही उनके मुताबिक देश में आ रही एफडीआई का बड़ा हिस्सा राजनेताओं, व्यवसायियों और अपराधियों की ब्लैक मनी है। मारीशस के जरिए इसे देश में व्हाइट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में आ रही करीब 40 फीसदी एफडीआई मारीशस की एक इमारत से आ रही है। इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
गुजरात का चुनाव धोखा
अरविंद ने कहा कि गुजरात चुनाव का कोई मतलब नहीं है। यह जनता के साथ धोखा है। सारी पार्टियां मिली हुई हैं। भाजपा-कांग्रेस मिलकर बिजनेस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेशक हम गुजरात की जनता को विकल्प नहीं दे पा रहे, लेकिन गुजरात को लूटा जा रहा है।
अरविंद के सवाल
-गैस कुओं का शेयर देते समय कंपनियों का चयन किस आधार पर किया गया?
-केजी बेसिन में ही तकनीकी सहायता के नाम पर मुकेश अंबानी ने ब्रिटिश पेट्रोलियम को 30 फीसदी शेयर दिया। साथ ही ब्रिटिश पेट्रोलियम को 35,000 करोड़ रुपए भी देने पड़े थे। जबकि गुजरात सरकार ने दोनों कंपनियों को गिफ्ट में दस-दस हजार करोड़ रुपए क्यों दिए?
-जेन पॉल रॉय कौन है? मोदी और कांग्रेस से इनका क्या संबंध है?
-जमीन देने की योजना में न्यायाधीशों को शामिल कर क्या नरेंद्र मोदी ने न्यायपालिका को भी प्रभावित किया है, इसके बाद मामले की लिस्टिंग क्यों नहीं हो सकी?