फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के बौखलाए गुर्गे कर रहे हैं हमला: केजरीवाल

Wed, 30 Apr 2014 07:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और वाराणसी से प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मोदी की वाराणसी से संभावित हार को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता बौखला गए हैं। यही वजह है कि उनके गुर्गे सक्रिय हो गए हैं। विगत दिनों
विज्ञापन


मुझ पर अंडे, स्याही और पत्थर फेंके गए। अस्सी घाट और यूपी कालेज में बदसलूकी की गई।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों तक पर हमला किया गया। यह लोक संस्कृति पर हमला है। जब चुनाव से पहले भाजपा का यह हाल है तो चुनाव बाद क्या होगा, लोग इसे जान चुके हैं। जनता इस बार भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया है कि रोहनिया, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्रों में पड़ने वाले बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया जाए। शहर के कुछ इलाकों के लिए भी यही मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा और कांग्रेस में है साठगांठ'

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी सूचना मिली है कि कुछ लोग मतदान में अवरोध पैदा कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस व भाजपा पर एक-दूसरे से मिले होने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने का दिखावा करते रहते हैं।

उन्होंने वाड्रा से जुड़े एक सवाल पर मोदी के जवाब का उल्लेख करते हुए कहा कि नमो ने कहा था कि यदि वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो पुरानी फाइलें नहीं खोलेंगे। यह उनकी साठगांठ को दर्शाता है। केजरीवाल ने कहा कि यही कारण है कि न मोदी रायबरेली में रैली कर रहे हैं और न ही सोनिया गांधी प्रचार करने वाराणसी आ रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं जीत पाएंगे। कौमी एकता दल के समर्थन संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमें किसी पार्टी के समर्थन की जरूरत नहीं। हमें जनता का समर्थन चाहिए। स्थानीय व बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे लोक संस्कृति की रक्षा के लिए काशी आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें