फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया के अमीरों की नई सनसनी हैं भारत के अरुण, आप भी जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय प्रद्यौगिकी अरबपति अरुण पुडुर एशिया में 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर व्यवसायी हैं। वेल्थ एक्स की ओर से जारी सूची में इस बात की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


वैश्विक आधार पर संपत्ति का आकलन करने वाली कंपनी का कहना है कि अरुण सॉफ्टवेयर कंपनी सेलफ्रेम के अध्यक्ष हैं और सूची में 4 अरब डालर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं।

चेन्नई के रहने वाले 37 वर्षीय अरुण ने 1998 में यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट करने के बाद सेलफ्रेम की स्थापना की थी। यह सॉफ्टवेयर फर्म माइक्रोसॉफ्ट के बाद वर्ड प्रोसेसर बनाने वाली विश्व में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
विज्ञापन


वेल्थ एक्स का कहना है कि अरुण ने अपनी संपत्ति में खनन और रियल एस्टेट क्षेत्र में व्यवसाय को भी जोड़ा है। सूची में 2.2 अरब डालर के साथ दूसरे स्थान पर चीन के झू याहुई हैं।
विज्ञापन

चेन्नई के अरुण ने 1998 में की थी कंपनी की स्थापना

शीर्ष दस की सूची में छह लोगों के साथ चीनी नागरिकों का दबदबा है। इसमें जापान के तीन नागरिक शामिल हैं। सूची में शामिल नौ अरबपतियों से 9 लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

सूची में अपवाद सिर्फ चीन के 35 वर्षीय झांग बांगजिन है, जिन्होंने ट्यूशन सर्विस कंपनी टीएएल एजुकेशन ग्रुप के जरिए 2.2 अरब डालर की संपत्ति अर्जित की है।

सूची में सबसे कम उम्र के व्यवसायी 32 वर्षीय लियो चेन हैं जो चीन की सबसे बड़ी ऑनलाइन कॉस्मेटिक रिटेलर कंपनी जुमेई इंटरनेशनल होल्डिंग के सीईओ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें