फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काम के नाम पर ‘चुहलबाजी’ कर रही है आप'

Mon, 13 Jan 2014 08:47 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को अपरांपरागत तरीके से सरकार चलाने के नाम पर ‘चुहलबाजी’ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि इस तरह की ‘चुहलबाजी’ आप को पहले लोगों में उपहास का पात्र बनाएगी। शासन चलाने के मामले में यह लगातार जारी रही तो आप को लोगों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने अपने फेसबुक पर पेस्ट किए गए लेख के जरिए न केवल आप को नसीहत दी है, बल्कि सरकार चलाने के तरीके की कड़ी आलोचना भी की है।
विज्ञापन


बीते 11 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा है ऐसा लगता है कि पूरी की पूरी सरकार शासन चलाने के अपने तरीके के कारण दिग्भ्रमित हो गई है।

उन्होंने कहा कि शासन चलाने का अर्थ इसके नाम पर चुहलबाजी करना नहीं है। जेटली ने अपने लेख में आप को नसीहत देते हुए कहा है कि उसके सामने लोगों का विश्वास जीतने का एक बड़ा और ऐतिहासिक अवसर है।
विज्ञापन


मगर उन्हें यह समझना होगा कि बिना बेहतर शासन के लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा महज चुहलबाजी मानी जाएगी।

उन्होंने याद दिलाया है कि जिस प्रकार मतदाता अपनी पसंद चुनते समय निर्दयी होता है, उसी प्रकार वह बेहतर शासन न चलाने का भी दंड देता है।

उन्होंने कहा है कि वर्तमान दिल्ली में एक तबका सुविधाहीन है तो दूसरा तबका वैश्विक शहरों की तरह सुविधाएं पा रहा है। आप के सामने दोनों ही तबकों को बेहतर शासन देने की चुनौती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें