फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम आतंकियों को जिंदा पकड़ना चाहते थेः जेटली

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट हमले को लेकर सूचना प्रसारण मंत्री अरूण जेटली मीडिया से मुखातिब हुए। जेटली ने कहा कि ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों की कोशिश थी कि आतंकियों को जिंदा पकड़ा जाए।
विज्ञापन


जेटली ने बताया कि प्रयास किया गया कि पठानकोट एयरबेस को कम से कम नुकसान हो, इसी कारण पूरी रणनीति के साथ ऑपरेशन चलाया गया।

सुरक्षा बलों का मुख्य उदे्श्य था कि आतंकियों को जिंदा पकड़े और एयरबेस को कम नुकसान पहुंचे। जेटली ने बताया कि आतंकी एयरबेस को तबाह करने के मकसद से आए थे। उन्होंने बताया कि चार आतंकियों के शवों को सुरक्षा बलों ने कब्जे में लिया है। सेना के मुताबिक अभी ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

दो और आतंकियों का मार गिराया

बता दें कि अब तक पठानकोट हमले को लेकर चल रहे ऑपरेशन में एयरबेस में छिपे  दो और आतंकियों को मार गिराए जाने की खबर है।

सेना, एयरफोर्स और एनएसजी के संयुक्त ऑपरेशन में एयरबेस कैंटीन की उस इमारत को बारूद लगाकर उड़ा दिया गया, जिसमें आतंकियों के छिपे होने की आंशका थी।

शुरूआत में कैंटीन में विस्फोट के बाद मलबे से एक आतंकी का शव बरामद हुआ था, लेकिन अब एक और आतंकी के मारे जाने की खबर है।

हालांकि अभी सेना की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अभी सेना का अभियान जारी है क्योंकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एयरबेस के भीतर अभी कितने आतंकी छिपे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें