फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के मूवमेंट से एयरपोर्ट पर फंसे रहे 500 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में वीवीआईपी कल्चर के कारण अक्सर आम जनता को कुछ न कुछ तकलीफ का सामना करना पड़ता है। जब बात पीएम के मूवमेंट की हो तो बात ही कुछ और है।
विज्ञापन


ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए। सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों ने न केवल यात्रियों का मूवमेंट हवाईअड्डे पर रोक दिया बल्कि जो लोग जहाजों पर सवार हो गए थे उनके जहाजों की उड़ान पर रोक लगा दी।

ऐसे करीब चार विमान थे जो यात्रियों को लेकर उड़ने की तैयारी में थे,लेकिन उन्हें एक घंटे तक रोक दिया गया। इसमें सवार दर्जनों यात्रियों जिनमें बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे को असुविधा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्रियों के कारण हुई देरी

सिविल एविएशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने मामले का ठीकड़ा एटीसी,जहाज के मैनेजमेंट और पीएम के सुरक्षाकर्मियों पर फोड़ते हुए इनमें तालमेल की कमी को बताया।

उन्होंने कहा जब भी किसी एयरपोर्ट पर वीवीआईपी मूवमेंट होती है उससे पूर्व ही सभी को जानकारी दे दी जाती है। आमतौर पर देसी विमान कंपनियों के विमानों और वीवीआईपी जहाज के उड़ान भरने में 20 मिनट की दूरी रखी जाती है और अगर इससे ज्यादा देरी होती है तो इसे हर जगह दर्ज किया जाता है।

यह मामला तो लापरवाही का प्रतीत होता है। वहीं अमेरिका में रनवे को केवल 15 मिनट के लिए बंद किया जाता है,वो भी अगर वीवीआईपी राष्ट्रपति ओबामा हों।

अगर भारत की बात करें तो कुछ समय से कई माननीयों पर जहाजों को देर कराने का तमगा लग चुका है जिनमें केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू,जम्मू और कश्मीर के डिप्टी ‌सीएम निर्मल सिंह जैसे दिग्गज शामिल हैं। हालांकि दोनों ने इन आरोपों से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें