फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीवर्मिंग डे पर दवा खाकर 232 बच्चे पड़े बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल डीवर्मिंग डे यानि 10 फरवरी को देश के अलग-अलग राज्यों में करीब दो सौ बच्चे डीवर्मिंग की दवा पीकर बीमार पड़ गए हैं। बच्चों को उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे शामिल हैं। बुधवार को स्कूलों में एलबेंडाजॉल नामक दवाई की गई थी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में करीब 22 बच्चे दवा की टैबलेट खाकर बीमार पड़ गए। राजस्थान के झुनझुनू जिले में 58 मामले सामने आये हैं।

वहीं बिहार के नालंदा जिले में सबसे ज्यादा 100 बच्चों को उल्टी की शिकायत के बाद सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जबकि हरियाणा के सोनीपत,पानीपत, कैथल और बरारा में 40 बच्चों के बीमार होने की खबर है। साथ ही छत्तीसगढ़ के दो स्कूलों में 12 बच्चे बीमार पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइड अफेक्ट के कारण बीमार पड़े बच्चे

डाक्टरों का कहना है कि ये सभी बच्चे 6 से 8 कक्षा के थे और इस दवा के लेने पर थोड़ा साइड अफेक्ट होना लाजमी है।

कभी-कभी पेट कीड़े होने के कारण उल्टी की शिकायत होना लाजमी है इसमें घबराने वाली बात नहीं है।

बुधवार को नेशनल डीवर्मिंग डे पर देश के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटर्स पर मुफ्त में डीवर्मिंग की टैबलेट दी गई। डीवर्मिंग की दवा बच्चों के पेट में कीड़े को मारने के लिए दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें