फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी जवान ने साथियों को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में गांदरबल जिले के मानसबल कैंप में सेना के जवान ने अपने ही पांच साथियों की गोली मार कर हत्या कर दी और खुद भी खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात मानसबल कैंप में राष्ट्रीय रायफल के जवानों के बीच किसी बात पर झड़प हो गई। झड़प के बाद एक जवान ने गुस्से में आकर अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन

जांच के लिए कमेटी का गठन

फायरिंग में राष्ट्रीय रायफल के पांच जवानों की मौत हो गई। जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सेना ने मामले की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन कर दिया है।

श्रीनगर स्थिति 15वीं कोर के जन संपर्क आधिकारी एनएन जोशी ने बताया कि मामले की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है।

गौरतलब है कि जम्‍मू कश्मीर में तैनात जवानों के बीच फायरिंग के कई वाकये पहले हो चुके हैं, जिनमें कई जवानों की मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें