जानीमानी कपंनी एप्पल के सीईओ टिम कुक समलैंगिक हैं। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर यह बात स्वीकार की है।
ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक में छपे एक लेख में टिम कुक ने लिखा, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं समलैंगिक हूं और मुझे इस पर गर्व हैं। ईश्वर ने मुझे समलैंगिक बनाकर दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा दिया है।’
53 वर्षीय टिम कुक को उम्मीद है कि यह जानकर बहुत से उन लोगों को प्रेरणा मिलेगी, जो उनकी तरह हैं, लेकिन शर्मिंदगी की वजह से सामने नहीं आते और अकेले पड़ जाते हैं।