फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक बनाकर ईश्वर ने मुझे तोहफा दिया: एप्पल सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीमानी कपंनी एप्पल के सीईओ टिम कुक समलैंगिक हैं। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर यह बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक में छपे एक लेख में टिम कुक ने लिखा, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं समलैंगिक हूं और मुझे इस पर गर्व हैं। ईश्वर ने मुझे समलैंगिक बनाकर दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा दिया है।’

53 वर्षीय टिम कुक को उम्मीद है कि यह जानकर बहुत से उन लोगों को प्रेरणा मिलेगी, जो उनकी तरह हैं, लेकिन शर्मिंदगी की वजह से सामने नहीं आते और अकेले पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिम कुक सबसे शक्तिशाली समलैगिक भी

लेख में टिम कुक ने लिखा कि वैसे तो मैंने कभी भी समलैंगिक होने से इनकार नहीं किया, लेकिन सार्वजनिक तौर पर कभी जिक्र भी नहीं किया। मैं अब स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं समलैंगिक हूं।

टिम कुक के मुताबिक, उन्होंने समानता को बढ़ावा देने के लिए यह खुलासा किया है। वह आम समलैंगिकों के साथ खुलना चाहते हैं। उनकी यह व्यक्तिगत निजता उनके लिए कुछ करने से रोकती थी।

हालांकि कुक ने कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था। मार्टिन लुथर किंग को अपना प्रेरणा स्रोत बताने वाले टिम कुक को 2013 में आउट मैगजीन ने सबसे शक्तिशाली समलैंगिक करार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें