आंध्र प्रदेश बोर्ड के 11वीं (फर्स्ट ईयर) और वोकेशनल -2014 का परीक्षा परिणाम आज (सोमवार) घोषित किया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक यह परीक्षा परिणाम शाम 03 :00 PM पर घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी है।
बोर्ड का कहना है कि वो छात्रों की परेशानी को कम करने के लिए जल्द से जल्द परीक्षा परिणामों की घोषणा करने की कोशिश में जुटे हैं।
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड (बीआईईएपी) की ओर से ये परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट में बोर्ड ने बताया कि इस बार 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्रदेश से करीब 11 लाख छात्र शामिल हुए। ये परीक्षाएं 12 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई। ये परीक्षाएं दो पालियों में कराई गई।
इसके साथ ही बोर्ड ने पिछले साल के रिजल्ट की जानकारी भी वेबसाइट पर मुहैया कराई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि पिछले साल 11वीं में साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए।
इनमें करीब साढ़े चार लाख छात्र पास हो सके। वहीं 12वीं में दो लाख 91 हजार छात्र शामिल हुए जिनमें एक लाख 22 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में सफल हुए। बोर्ड के मुताबिक 2013 में छात्रों के पास होने का प्रतिशत 11वीं के लिए करीब 67 फीसदी और 12वीं के लिए करीब 42 फीसदी रही।
अमर उजाला की पूरी टीम बोर्ड की परीक्षा मे शामिल सभी छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता है।
ये परीक्षा परिणाम आप ऑनलाइन results.amarujala.com पर देख सकेंगे।