फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली की अदालत में पेश नहीं होंगे एंटनी

Tue, 30 Jul 2013 01:00 AM IST
नई दिल्ली/रोम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इटली की कोर्ट में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में हुए भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई में रक्षा मंत्री एके एंटनी बतौर गवाह पेश नहीं होंगे।
विज्ञापन


भारत ने इटली की कोर्ट द्वारा सोमवार को दी गई मंजूरी पर हैरानी जताते हुए मामले में एंटनी के पेश होने की बात खारिज कर दी।

उल्लेखनीय है कि मामले की सुनवाई की शुरुआत में ही भारत ने इटली की कोर्ट से साफ कर दिया था कि कोर्ट के आदेश उस पर बाध्यकारी नहीं हैं।

हालांकि, संयुक्त सचिव अरुण कुमार बल की अगुवाई में रक्षा मंत्रालय की एक टीम इटली की कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान मौजूद रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

3600 करोड़ रुपये के 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों के इस सौदे में 362 करोड़ रुपये की दलाली खाने के आरोपों के चलते सीबीआई पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी और उनके तीन चचेरे भाईयों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


इटली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में बचाव पक्ष के वकील चाहते हैं कि सौदे की टेंडर प्रक्रिया के संबंध में खुद एंटनी कोर्ट में पेश होकर बताएं। साथ ही रतन टाटा और पूर्व ब्रिटिश रक्षा मंत्री ज्योफ हून कोर्ट में भारत के रक्षा उद्योग के बारे में सुबूत मुहैया कराएं।
विज्ञापन


जज बस्टो आर्सिजियो ने हेलीकॉप्टरों का करार करने वाली इटली की फिनमेकानिका कंपनी के पूर्व सीईओ के मुकदमे की सुनवाई में पेश किए जाने वाले अस्सी गवाहों की सूची में एंटनी, हून और टाटा के नामों की मंजूरी दे दी।

हालांकि, रिपोर्टों में कहा गया है कि जज द्वारा गवाहों के नाम जारी किए जाने के बावजूद उन्हें पेशी के लिए बुलाया नहीं जा सकता।

रक्षा मंत्रालय में उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि यह सवाल ही नहीं उठता कि देश से बाहर एंटनी की किसी कोर्ट में पेशी हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें