फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलने पर इरफान की बेटी ने की बीजेपी नेता से माफी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में रेटिंग एजेंसी मूडीज की तरफ से आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी पार्टी के नेताओं की बेतुकी बयानबाजी पर लगाम लगानी होगी, वरना मोदी ग्लोबल स्तर पर अपनी विश्वसनीयता खो सकते हैं। इस रिपोर्ट को वहां के एक जूनियर एनालिस्ट फराज सयेद ने लिखा था।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आने के बाद बीजेपी की तरफ से इसे पूरी तरह से बकवास करार देते हुए रिपोर्ट को निजी विचार करार दिया था। इतना ही नहीं, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने तो अपने विरोध को लेकर ट्वीट भी किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि मूडीज के जिस एनालिस्ट ने यह रिपोर्ट तैयार की है वह आरएसएस को आईएसआईएस कहने वाले इतिहासकार इरफान हबीब के दामाद हैं।

#ToleranceTussle I said on @TimesNow Moody Analysis Assoc Economist is son in law of historian Irfan Habib who said RSS is like ISIS— Sidharth Nath Singh (@sidharthnsingh) November 3, 2015
विज्ञापन



जब इस पर इतिहासकार इरफान हबीब से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ समाज को बांटने की कोशिशें हैं और हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन

टीवी पर माफी मांगने की दी सलाह

सिद्दार्थ नाथ सिंह के इस ट्वीट के बाद इरफान हबीब की बेटी समन हबीब ने अपनी फेसबुक वॉल पर इसका जवाब भी दिया। सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट में साइंटिस्ट समन ने लिखा है कि संघियों ने मेरा निकाह मूडीज के जूनियर एनालिस्ट फराज सयेद से करा दिया है, जबकि मेरे पति का नाम अमित मिश्रा है, जो खुद भी एक साइंटिस्ट हैं। समन ने कहा कि उन्होंने तो कभी फराज सयेद को देखा भी नहीं है।



इस तरह की अफवाहों के गर्म माहौल में समन के पति अमित मिश्रा भी खुद सामने आए और ट्विटर के जरिए अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। बहुत से लोगों ने अमित मिश्रा की बात पर सवाल भी उठाए, जिनके अमित मिश्रा ने ट्विटर के जरिए ही जवाब भी दिए।

समन हबीब ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि सिद्धार्थ सिंह ने अमित मिश्रा से अपने बयान के लिए माफी मांगी है और उन्होंने सिद्धार्थ सिंह को माफ भी कर दिया है। लेकिन अपनी बात आगे बढ़ाते हुए समन लिखती हैं कि सिद्धार्थ सिंह को प्राइम टाइम टीवी पर जाकर अपने झूठ को कुबूल करना चाहिए कि उन्होंने वह बात किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक फायदा उठाने के मकसद से कही थी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें