फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के मंत्री ने फिर किया राहुल पर जुबानी हमला

Thu, 20 Aug 2015 07:50 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ‘कुर्ते पायजामे वाली सरकार’ संबंधी बयान पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चुटकी ली है। उन्होंने बुधवार को राहुल से कहा कि पहले वह अपने जीजा राबर्ट वाड्रा को ऐसा करने के लिए कहें।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही राहुल ने कहा था कि आम आदमी के लिए एक ‘कुर्ते पायजामे वाली सरकार’ काम करेगी। प्रधान ने रायबरेली स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी के पहले दीक्षांत समारोह के अवसर पर राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि आईआईटी की तर्ज पर इस संस्थान की घोषणा यूपीए सरकार के दौरान की गई थी।

शुरुआत को सात साल बीत जाने के बाद भी यहां कैंपस तक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘तुमने इस देश को बर्बाद कर दिया। यह देश स्लोगनों और प्रतीकों से नहीं चलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगा कर भागने वालो में से नहीं

राहुल का नाम लिए बगैर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा, ‘आपके लोकसभा क्षेत्र के कुछ ही दूरी पर आपकी सरकार ने एक संस्थान बनाया है। इसका नाम आपके पिता के नाम पर रखा गया लेकिन अपने वादों के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करने के अलावा हकीकत यह है कि इस संस्थान के पास अपना कैंपस तक नहीं है।’

2008 में शुरू हुआ यह संस्थान फिलहाल किराए पर ली गई इमारत में चल रहा है। प्रधान ने कहा, ‘हम वो लोग नहीं हैं जो आरोप लगाकर भाग जाते हैं।

हम बांटने की राजनीति में विश्वास नहीं करते। मैं भरोसा दिलाता हूं कि यह संस्थान अगले साल से अपने कैंपस में चलने लगेगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें