गुजरात चुनाव प्रचार में पोस्टर के कारण कांग्रेस की एक बार फिर किरकिरी हुई हैं।
पार्टी ने इस बार राज्य के किसानों की हालत खस्ताहालत दिखाने के लिए ऐसे पोस्टर छपवाएं हैं, जिस पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि इसमें राजस्थान के एक किसान की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
इससे पहले गुजरात के कुपोषित बच्चों की दशा बताने के लिए कांग्रेस ने पोस्टर जो पोस्टर छपवाए थे, उन पर श्रीलंका के बच्चे की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था।
कंधे पर कुदाल रखे एक बूढ़े किसान की तस्वीर के जरिए कांग्रेस ने गुजरात में किसानों की दयनीय हालत को दर्शाने की कोशिश की है। लेकिन बीजेपी ने आरोप लगाया है कि फोटो वाला किसान राजस्थान का है।
इससे पहले गुजरात में कुपोषण की बदतर हालत को दिखाने के लिए कांग्रेस ने विज्ञापन में एक महिला को उसके कुपोषित बच्चे के साथ दिखाया था, लेकिन जब इसकी जांच की गई तो यह श्रीलंका की तस्वीर निकली।
वह तस्वीर जिस साइट से ली गई थी सोशल मीडिया पर उसके लिंक तक पोस्ट कर दिए गए थे।