अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दो बार करारी मात खाने के बाद रिपब्लिकन पार्टी ने भारतीय मूल के अमेरिकी राज शाह को पार्टी के अनुसंधान एवं संचार विभाग के अहम पद पर नियुक्त किया है।
उन्हें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्ंिलटन के आलोचक के रूप में जाना जाता है। रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के चेयरमैन रेन्स प्रीबुस ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन और डेमोक्रेटिक पार्टी को हराने के खातिर शाह को रिपब्लिकन नेशनल कमेटी का नया रिसर्च डायरेक्टर एंड डिप्टी कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर बनाया गया है।
इससे पहले शाह अमेरिका राइजिंग एलएलसी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सह संस्थापक भागीदार के रूप में सेवा दे चुके हैं। हाल ही में युनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के प्रशासक के पद से इस्तीफा देने वाले शाह की व्हाइट हाउस ने भी तारीफ की है।