फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद नाबालिग किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा क्षेत्र में जंगल में गई एक किशोरी की दूसरे समुदाय के युवकों ने गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। उधर, शिवालाकलां क्षेत्र में जंगल से चारा लेने गई दलित युवती से दूसरे समुदाय के दो युवकों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर पुलिस आनाकानी करती रही। विरोध में लोगों ने थानों में हंगामा किया। घटनाओं के विरोध में भाजपाइयों ने बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर धरना देकर घंटों रास्ता जाम रखा।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या के मामलों में दो और युवती से बलात्कार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

छठी क्लास में पढ़ती थी पीड़‌ित बच्ची

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी (14) कक्षा छह में पढ़ती थी। सोमवार सुबह किशोरी घर के पीछे शौच के लिए गई थी। एक घंटे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

किशोरी के पिता के मुताबिक इस दौरान एक खेत से उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। लोग खेत की ओर दौडे़ तो गांव के ही दो और एक अन्य युवक भीड़ को देख जंगल की ओर भाग गए। खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला।

दुष्कर्म के बाद उसके फ्रॉक की तनी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर एसपी सिटी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं उठाने देने की जिद पर अड़ गए।

भाजपा नेताओं ने क‌िया रास्ता जाम

आरोपी दूसरे समुदाय के होने के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और कुछ ही देर में आसपास के गांवों के लोग इकट्ठा होने लगे। मामला बिगड़ता देख कई थानों की पुलिस को बुला लिया गया।

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी सुनील सक्सेना मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

उधर, घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, अनिल पांडेय, संजीव चौधरी के नेतृत्व में बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर धरना देकर रास्ता जाम कर दिया।

पुल‌िस के ख‌िलाफ कार्रवाई की मांग

भाजपाई आरोपियों की गिरफ्तारी, परिजनों को पांच लाख का मुआवजा, हीमपुर के थाना प्रभारी श्याम सिंह नेगी और सिपाही खालिद को हटाने की मांग करने लगे। एसपी सिटी संजय सिंह, एसडीएम चांदपुर के कार्रवाई के आश्वासन पर शाम चार बजे भाजपाइयों ने जाम खोला।

मृतका के पिता की ओर से गांव के नसीम, महबूब और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घंटों तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने नसीम को पकड़ लिया। देर शाम दूसरे आरोपी महबूब को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर, शिवालाकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती रविवार शाम करीब पांच बजे जंगल से चारा लेने गई थी। वहां पहले से ही मौजूद गांव के फुरकान और कलुवा ने युवती से मुंह काला किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

एक आरोपी ग‌िरफ्तार

युवती ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों की तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस केवल फुरकान के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें