फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और परिवार का दावा, गीता उनकी लापता बेटी है

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से पन्द्रह साल बाद हिन्दुस्तान आयी गीता पर तमाम लोग अपनी बेटी होने का दावा कर रहे हैं तो वहीं अलीगढ़ के एक परिवार ने भी पाकिस्तान से आयी गीता को अपनी बेटी होने का दावा किया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिला मुख्यालय से 40 किलो मीटर दूर बरला के ग्राम ऊतरा निवासी बहाल सिंह की पुत्री डौली 12 नवम्बर सन 2000 से लापता है। काफी तलाश के बाद भी जब सफलता हासिल नहीं हुई थी तो थाने में तहरीर दी गई थी। इतना ही नहीं समाचार पत्रों के माध्यम से भी बेटी को तलाशा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

बचपन में हो गई थी लापता

दावा करने वाले परिवार के मुताबकि लगभग पांच फीट की डौली का रंग सांवला था। वह मूकबधिर थी। उस समय व गुलाबी रंग का सूट पहने हुए थी। घरवाले पन्द्रह साल से उसका इंतजार कर रहे थे।

सोमवार को पाकिस्तान से आयी गीता की खबर टीवी चैनलों पर देर शाम परिवार वालों ने देखी तो उस लड़की का चेहरा बहाल सिंह को अपनी डौली जैसा ही लगा। उन्होंने दावा किया कि वह बेटी उन्हीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें