फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल सिब्बल की वेबसाइट हुई हैक

Fri, 30 Nov 2012 03:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हैकर्स ने शुक्रवार को केंद्रीय संचार, सूचना एवं तकनीकी मंत्री कपिल सिब्बल की वेबसाइट को हैक कर लिया। एनॉनिमस नामक ग्रुप ने हैकिंग की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने सिब्बल की आधिकारिक वेबसाइट कपिलसिब्बलएमपी डॉट कॉम को हैक कर लिया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैकर्स ने सिब्बल की वेबसाइट के पेज पर अपमानजनक शब्द लिखे। उन्होंने सिब्बल द्वारा इंटरनेट पर कंटेंट को सेंसरशिप करने की सहमति पर लिखा है कि सिब्बल समझते हैं कि वह इंटरनेट के साथ खिलवाड़ कर लेंगे और पार्टी द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नियंत्रित कर देंगे।

उनके संसदीय क्षेत्र से जुडे़ पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें सिब्बल कौन बनेगा करोड़पति खेल रहे हैं। उसमें उनसे पूछा जाता है कि कौन सी चीजें देश के लिए नुकसानदेय हो सकती हैं। उसके चार विकल्प दिए गए हैं- मैं, स्वतंत्रता, मैं और मैं। इन चारों में स्वतंत्रता को हाईलाइट किया गया है।
विज्ञापन


हैकर्स ने अपने टि्वटर अकाउंट द्वारा यह वेबसाइट हैक करने की बात स्वीकार की है। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में सिब्बल ने सोशल मीडिया पर बने कानूनों को पालन करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार इंटरनेट पर पोस्ट किए जाने वाले निंदनीय तथ्यों की देख रेख करने के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करेगी। जिसकी काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें