फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना ने भरी हुंकार, 30 नवंबर से देशव्यापी आंदोलन

Thu, 08 Nov 2012 01:18 PM IST
गुवाहाटी/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कमर कस ली है। अन्ना ने कहा है कि वे 30 नवंबर से करप्शन के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। अन्ना ने पत्रकारों को बताया कि वे जल्द ही नई कोर कमेटी बनाने जा रहे हैं, जिसमें हर राज्य से एक-एक सदस्य होंगे।
विज्ञापन


अन्ना ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। आम चुनाव से पहले जनलोकपाल विधेयक संबंध में दबाव बनाने के लिए वे 30 नवंबर से भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। अन्ना ने बताया कि वे मणिपुर की इरोम शर्मिला के अनशन का समर्थन करते हैं।

उल्लेखनीय है कि इरोम शर्मिला पिछले 12 साल से प्रदेश में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम हटाने की मांग को लेकर अनशन पर हैं। वहीं अन्ना ने कहा कि असम में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में संशोधन की जरूरत है। इससे असम में अवैध प्रवासियों को पहचानने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें