फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना का अनशन जारी, समर्थन देने पहुंचे कुमार विश्वास

Thu, 12 Dec 2013 08:19 PM IST
एजेंसी/रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूत जन लोकपाल बिल पारित कराने के लिए अन्ना हजारे की भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन उन्हें समर्थन देने के लिए ‘आप’ नेता कुमार विश्वास समर्थकों समेत रालेगण पहुंच गए।
विज्ञापन


विश्वास ने कहा कि अगर सरकार का जन लोकपाल बिल रामलीला मैदान में लाए गए बिल के मसौदे की लाइन पर नहीं हुआ तो इसे मंजूर नहीं किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर ने भी उनसे मुलाकात की और जन लोकपाल बिल पर यूपीए को उसकी काहिली के लिए कोसा।

पढ़ें:- केजरीवाल को चढ़ा बुखार, नहीं गए अन्ना के पास

विश्वास ने कहा कि अगर कांग्रेस और भाजपा ने शब्दों की बाजीगरी से बिल को कमजोर करने की कोशिश तो इसका जबरदस्त राजनीतिक विरोध किया जाएगा। पहले अन्ना से मिलने खुद अरविंद केजरीवाल आने वाले थे, लेकिन तेज बुखार की वजह से उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


मेधा पाटेकर ने जन लोकपाल बिल पारित कराने में होने वाली देरी पर कांग्रेस की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने आंदोलन के बाद ही जन लोकपाल बिल पारित कर दिया होता तो उसे विधानसभा चुनावों में शर्मसार नहीं होना पड़ता।

पढ़ें:- दिल्ली में 'आप' का समर्थन करने को राहुल तैयार

बुधवार को हजारे की सहयोगी और पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी ने उनसे मुलाकात की। किरण बेदी शनिवार से बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे अन्ना हजारे का साथ दे सकती हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने मंगलवार को कहा था कि सरकार संसद के मौजूदा सत्र में बिल पारित कराने के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें